Mitchell marsh: Cricket News & Match Updates
2nd T20I: कप्तान मार्श और शॉर्ट ने जड़े तूफानी अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से दी मात
ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट के अर्धशतकों की मदद से साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी। दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ सबसे ज्यादा रन कप्तान एडेन मार्करम के बल्ले से निकले। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा ने 17 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट सीन एबॉट और नाथन एलिस ने अपने खाते में जोड़े। जेसन बेहरेनडॉर्फ 2 विकेट लेने में सफल रहे। Read More...