Mi vs lsg: Cricket News & Match Updates
एलिमिनेटर मैच में मिली MI के खिलाफ हार के बाद LSG के कप्तान क्रुणाल ने कहा- हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी थी
आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने आकाश मधवाल (Akash Madhwal) के 5 विकेट की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से करारी मात दे डाली। इस जीत के लखनऊ का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है। वहीं मुंबई अब 26 मई को क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। इस मैच में जो टीम जीतेगी वो 28 मई को होने वाले फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। एलिमिनेटर मैच में मिली हार के बाद लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने कहा मेरे गलत शॉट खेला जिसकी जरुरत नहीं थी। हमें बस बेहतर बल्लेबाजी करनी थी।
मैच के बाद क्रुणाल ने कहा कि, "हम एक समय अच्छी स्थिति में थे, लेकिन जब मैंने वह शॉट खेला तो सब कुछ गलत हो गया, हमें बेहतर क्रिकेट खेलना चाहिए था। वह शॉट (उनका विकेट) सही नहीं था, मैं इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हूं। गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आ रही थी, हमें बस बेहतर बल्लेबाजी करनी थी। उस रणनीतिक ब्रेक के बाद हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली। क्विंटन डी कॉक क्वॉलिटी वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन मेयर का यहां बेहतर रिकॉर्ड है, इसलिए हम उनके साथ आगे (प्लेइंग इलेवन में) गए। उनके बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए मैंने उनके खिलाफ स्पिन से शुरुआत करने के बारे में सोचा।" Read More...
Related Cricket News for Mi vs lsg - Tesst
IPL 2023: आकाश मधवाल ने झटके 5 विकेट,मुंबई ने लखनऊ को 81 रनों से रौंदकर किया टूर्नामेंट से बाहर
IPL 2023: दीपक हुड्डा ने पकड़ा तिलक का हैरतअंगेज कैच, नवीन फिर भी हुए गुस्सा, देखें वीडियो
ग्रीन ने आईपीएल में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, वॉटसन और गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल
WATCH: सूर्या बनने चले थे आयुष बदौनी, गलत जगह लग गई गेंद और बैठ गए ज़मीन पर
WATCH: रोहित और सूर्या ने बेसुरी आवाज में गाया गाना, सुनकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट
IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई के कप्तान रोहित ने कहा- हम दूसरे हाफ में रास्ता भटक गए
IPL 2023: स्टोइनिस के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से LSG ने MI को 5 विकेट से दी मात
IPL 2023: स्टोइनिस ने मचाया गदर, जॉर्डन के ओवर में चौकों-छक्कों की बारिश से बनाए 24 रन
IPL 2023: जॉर्डन की गेंद पर डी कॉक ने दिखाई अपनी ताकत, एक हाथ से लगाया गजब छक्का
IPL 2022: ਮੁੰਬਈ ਇੰਡੀਅਨਜ਼ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰ 8ਵੀਂ ਹਾਰ, KL ਰਾਹੁਲ ਦੇ ਸੈਂਕੜੇ ਨਾਲ ਲਖਨਊ ਜਿੱਤਿਆ
'क्रुणाल पांड्या को भी पड़ सकता था थप्पड़', पोलार्ड के साथ की गई हरकत पर भड़के फैंस
'हमारी ज़िंदगी का एक ही मकसद, सिर्फ और सिर्फ ऑरेंज कैप' फैंस फिर पड़े केएल राहुल के पीछे
'ओए, एक मैच तो जीत कर जाओ', लगातार 8 हार के बाद बौखलाए MI के फैंस
VIDEO: अज़ब-गज़ब ढंग से आउट हुए ईशान किशन, टी-20 में खेल डाली टेस्ट वाली पारी
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14