Melbourne renegades: Cricket News & Match Updates
Punjab Kings के ऑलराउंडर ने KKR के बल्लेबाज़ को दिखाया आईना, OUT करके लिया छक्के का बदला; देखें VIDEO
Mitchell Owen vs Tim Seifert Video: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का 15वां सीजन (BBL 2025-26) खेला जा रहा है जहां सोमवार, 29 दिसंबर को मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades) और होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) की टीम आमने सामने है। गौरतलब है कि ये मुकाबला तस्मानिया के निंजा ग्राउंड में हो रहा है जहां आईपीएल में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल ओवेन (Mitchell Owen) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के नए विस्फोटक बैटर टिम सेफर्ट (Tim Seifert) से बदला लेकर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना मेलबर्न रेनेगेड्स की इनिंग के छठे ओवर में देखने को मिली। होबार्ट की टीम के लिए यहां ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल ओवेन गेंदबाज़ी करने आए थे जिसकी पहली चार गेंदों में से तीन टिम सेफर्ट ने खेली और बिना कोई लिहाज़ किए एक करार चौका और एक गज़ब का छक्का जड़ा। Read More...