Meg lanning: Cricket News & Match Updates
WPL 2023: मेग लैनिंग बनी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान, धोनी-पोटिंग से भी रखती हैं बेहतर रिकॉर्ड
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने वुमेंस आईपीएल 2023 के लिए अपनी टीम के कप्तान का नाम घोषित कर दिया है। वुमेंस आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी मेग लैनिंग करती नज़र आएंगी। मैग लैनिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 5 बार वर्ल्ड कप का खिताब जिताया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम की उपकप्तान भारतीय टीम की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिगेज होंगी।
MI चाहती थी लैनिंग को खरीदना: आईपीएल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई स्टार बैटर मैग लैनिंग पर दिल्ली कैपिटल्स के अलावा मुंबई इंडियंस की निगाहें थी। ऑक्शन टेबल पर उनके लिए MI और DC के बीच एक बिडिंग वॉर भी देखने को मिली। जब मेग लैनिंग का नाम लिया गया था, तब सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने ही उन्हें खरीदने की इच्छा जताई लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसा होने नहीं दिया। 50 लाख से शुरू हुई यह बिडिंग वॉर 1.10 करोड़ रुपये तक पहुंच जहां मुंबई को हथियार डालने पड़े और मैग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गई। Read More...