Matheesha pathirana: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई की टीम में इस धांसू गेंदबाज की हुई वापसी
आईपीएल 2024 के सातवें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं चेन्नई ने महीश तीक्ष्णा की जगह मथीशा पथिराना को खिलाया है। यह मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है।
टॉस जीतने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन ने कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। (मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच पर) वह मैच फिजिकल और मेंटली रूप से थका देने वाला था। 10 टीमें खेल रही हैं और हर कोई अच्छी तरह से आराम कर रहा है और अच्छी तरह से व्यवस्थित है। हमें मैचों के बीच पर्याप्त आराम का समय मिलता है। यह टीम के करैक्टर को दर्शाता है, जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने मुंबई के खिलाफ वापसी की। प्लेइंग ेल;इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। Read More...