Marnus labuschagne: Cricket News & Match Updates
मार्नस लाबुशेन नहीं थे प्लेइंग XI का हिस्सा, फिर 80 रन की पारी खेलकर बनाया World Record
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने गुरुवार (7 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में अपनी शानदार पारी से अनोखा वर्ल्ड बना दिया। कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए लाबुशेन ने 93 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली। पारी के छठे ओवर में कागिसो रबाडा की गेंद कैमरून ग्रीन की सिर पर लगी,जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा औऱ दोबार वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर लाबुशेन क्रीज पर उतरे औऱ विजयी पारी खेली।
लाबुशेन ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड लाबुशेन के ही नाम था। 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हुए टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में लाबुशेन बल्लेबाजी करने आए थे और 59 रन बनाए थे। Read More...