Marcus stoinis: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: स्टोइनिस के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से LSG ने MI को 5 विकेट से दी मात
आईपीएल 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस को 5 रन से हरा दिया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था। लखनऊ ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रेरक मांकड़ की जगह यश ठाकुर को खिलाया। वहीं मुंबई ने आकाश मधवाल की जगह विष्णु विनोद को खिलाया।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाये। उन्होंने 47 गेंद में 4 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 42 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। इसके बाद वो मांसपेशियों में खिंचाव के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए। स्टोइनिस और क्रुणाल ने 82*(59) रन की साझेदारी की। इसके अलावा स्टोइनिस ने निकोलस पूरन (8*) के साथ 60* (24) रन की साझेदारी की। इन दो साझेदारियों की वजह से लखनऊ इस स्कोर तक पहुंच पाया। लखनऊ की तरफ से जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 2 विकेट चटकाए। वहीं एक विकेट पीयूष चावला ने लिया। Read More...