Marco jansen record: Cricket News & Match Updates
Marco Jansen के नाम दर्ज हुआ बेहद ही गज़ब रिकॉर्ड, T20 World Cup के इतिहास में सिर्फ Michael Hussey कर पाए थे ये कारनामा
Marco Jansen Record: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसेन (Marco Jansen) ने बीते बुधवार, 04 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के खिलाफ अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में मार्को यानसेन ने साउथ अफ्रीका के लिए नंबर-7 पर बैटिंग की और 30 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के ठोककर नाबाद 55 रन बनाए। इसी के साथ अब वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के किसी नॉक आउट मुकाबले में नंबर-7 या उससे नीचे बैटिंग करके अर्धशतक ठोकने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मार्को यानसेन से पहले सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ माइकल हसी ने ये कारनामा किया था। उन्होंने साल 2010 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के सामने 24 गेंदों पर 60 रन बनाए थे। Read More...