Lhuan dre pretorius: Cricket News & Match Updates
19 साल के बैटर ने नेट्स में ठोके चौके-छक्के, Sanju Samson को बनाया दीवाना; आप भी देखिए VIDEO
भारत में आईपीएल का 18वां सीजन (IPL 2025) खेला जा रहा है जिसके बीच राजस्थान रॉयल्स ने 19 साल के साउथ अफ्रीका बैटर लुआन ड्रे प्रीटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। गौरतलब है कि लुआन भारत आते ही छा गए हैं और उन्होंने RR में अपने पहले प्रैक्टिस सेशन में ही कैप्टन संजू सैमसन (Sanju Samson) को काफी प्रभावित किया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से लुआन का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए गज़ब के चौके-छक्के लगाते नज़र आए हैं। आपको बता दें कि जब लुआन नेट्स में ये शॉट्स खेल रहे थे तब राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन संजू भी उन्हें देख रहे थे। 19 साल के बैटर को एक के बाद एक कड़क शॉट मारता देख संजू भी खूब प्रभावित हुए और लुआन की जमकर तारीफ करते नज़र आए। Read More...