Lhuan dre pretorius century: Cricket News & Match Updates
20 साल के Lhuan-dre Pretorius ने MLC में ठोका तूफानी शतक; घुटने पर बैठकर मारा 102 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का; देखें VIDEO
Lhuan-dre Pretorius 102M Six Video: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 23वां मुकाबला गुरुवार, 09 जुलाई को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया था जहां सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के 20 साल के सलामी बल्लेबाज़ लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) ने मैदान पर अपनी बैटिंग से तूफान ही उठा दिया और एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के खिलाफ 52 गेंदों पर 10 चौक 5 छक्के जड़कर नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी खेली। इसी बीच उन्होंने घुटने पर बैठकर 102 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का भी मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्रिटोरियस के बैट से ये सिक्स SFU की इनिंग के आठवें ओवर में देखने को मिला। MINY के लिए ये ओवर दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ सनी पटेल करने आए थे जिसकी चौथी गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर की। यहां पर ही 20 साल के प्रिटोरियस ने दुनिया को अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और घुटने पर बैठकर मिड विकेट के ऊपर से 102 मीटर लंबा छक्का लगाया। Read More...
Related Cricket News for Lhuan dre pretorius century - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14