Lanka premier league: Cricket News & Match Updates
लंका प्रीमियर लीग से मुझे एशिया और वर्ल्ड कप में मदद मिलेगी : बाबर आजम
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अच्छी फॉर्म में हैं और लंका प्रीमियर लीग 2023 में कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए अपनी फॉर्म को कायम रखना चाहेंगे, क्योंकि यह वह टूर्नामेंट है जिसे वह एशिया कप की तैयारी के रूप में देखते हैं। फॉर्म में चल रहे पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम लंका प्रीमियर लीग में दहाड़ने के लिए तैयार हैं, जो 30 जुलाई से 21 अगस्त तक श्रीलंका में खेली जाएगी। बाबर पहली बार लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का हिस्सा हैं। बाबर आज़म ने कहा, "यह मेरा पहला सीजन है और मैं सभी मैच खेलने के लिए उत्सुक हूं। मैं कुछ दिन पहले टीम में शामिल हुआ और अपने साथियों से मिलने के बाद मुझे बहुत खुशी हुई। हमारे पास एक युवा टीम है और हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उत्सुक है।"
बाबर आज़म की टीम कोलंबो स्ट्राइकर्स का नेतृत्व निरोशन डिकवेला कर रहे हैं, जबकि लीग में भाग लेने वाली अन्य टीमों में कुसल मेंडिस की कप्तानी वाली दांबुला ऑरा, दासुन शनाका की कप्तानी वाली गॉल टाइटंस, वानिंदु हसरंगा की कप्तानी वाली बी-लव कैंडी और तिषारा परेरा के नेतृत्व वाली गत चैंपियन जाफना किंग्स शामिल हैं। Read More...