Kusal mendis: Cricket News & Match Updates
WATCH: कुसल मेंडिस ने खुद मारी पैरों पर कुल्हाड़ी, दे मारा स्टंप्स में पैर
Kusal Mendis Hit Wicket in Eliminator: न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 228 रन बनाए और जवाब में गुजरात की टीम ने भी शुभमन गिल का विकेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की। अपना पहला मैच खेल रहे श्रीलंकाई और गुजरात टाइटंस के कीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वो जिस तरीके से आउट हुए उसके लिए वो सिर्फ खुद को ही कसूरवार ठहराएंगे।
इस मैच में शॉट खेलते समय मेंडिस हिट विकेट हो गए। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर द्वारा फेंके गए पारी के सातवें ओवर में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने स्वीप खेलने के लिए घुटने के बल बैठकर शॉट खेला, लेकिन उनका पिछला पैर फिसल गया और स्टंप से जा टकराया और मुंबई इंडियंस को एक बड़ा विकेट मिल गया। मेंडिस के आउट होते ही साई सुदर्शन के साथ उनकी 64 रन की साझेदारी भी समाप्त हो गई। Read More...