Kolkata knight riders: Cricket News & Match Updates
सचिन-सहवाग और ब्रायन लारा से कभी होती थी तुलना, अब 25 साल की उम्र में डूब रहा है करियर
जिस खिलाड़ी की तुलना सचिन तेंदुलकर- वीरेंदर सहवाग से होती थी, जिस खिलाड़ी में लोग ब्रायन लारा को देखते थे, अब उसी खिलाड़ी की हालत खस्ता हो चुकी है। इस खिलाड़ी को देखकर ऐसा लगता है कि कामयाबी जरा देर से मिले लेकिन ऐसा डाउन फॉल किसी को न मिले। एक समय था जब इस खिलाड़ी ने आईपीएल से लेकर टीम इंडिया तक तहलका मचा दिया था लेकिन यह शौहरत उनके लिए महज चंद वर्षों की थी। अब उनके करियर में ऐसा समय आ गया है कि वो न आईपीएल में हैं और न टीम इंडिया में। अपने छोटे से ही करियर में पृथ्वी शॉ पहली बार आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे।
पृथ्वी शॉ को दिल्ली ने IPL 2022 से पहले रिटेन किया था और उन्हें भी उनके बेस प्राइस 75 लाख पर भी कोई ख़रीदार नहीं मिला। शॉ ने पिछले दो सीज़न में दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिसके बाद पिछले सीज़न में अभिषेक पोरेल के लिए उन्हें ड्रॉप किया गया था। हाल ही में उन्हें मुंबई की रणजी टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। Read More...