Kl rahul: Cricket News & Match Updates
DK ने दी केएल राहुल को चेतावनी, कहा- '40 टेस्ट में 30 की औसत नहीं स्वीकार होगी'
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज बेशक भारत ने जीत ली हो लेकिन इस सीरीज में स्टैंड इन कप्तान रहे केएल राहुल के लिए टेस्ट क्रिकेट में ये साल एक बुरे सपने से कम नहीं रहा। इस साल उन्होंने आठ टेस्ट पारियों में केवल 17.12 की औसत से एक अर्धशतक के साथ केवल 137 रन बनाए। उनमें से 57 रन उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों में बनाए थे। फॉर्मैट कोई भी हो लेकिन राहुल अपने खराब फॉर्म के चलते कड़ी आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।
केएल राहुल के आलोचकों में अब भारत के वरिष्ठ क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल हो गया है। कार्तिक ने राहुल के निराशाजनक टेस्ट करियर के नंबरों की ओर इशारा करते हुए कहा है कि उनके नंबर्स बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं इसलिए अगर वो आने वाले कुछ मैचों में परफॉर्म नहीं करते हैं तो उनकी जगह जाना लाज़मी है। Read More...