Kl rahul: Cricket News & Match Updates
IND vs AUS 3rd Test: शुभमन गिल या केएल राहुल, किसे मिलेगा इंदौर टेस्ट में मौका? जाने क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा
IND vs AUS 3rd Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हैं या नहीं? यह एक बड़ा सवाल है। हाल ही में केएल राहुल का फॉर्म बेहद खराब रहा है, ऐसे में टीम में युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को अंतिम XI में जगह मिल सकती है, लेकिन इसकी कितनी संभावना है उस पर हिटमैन ने इशारों ही इशारों में रिएक्शन दिया है।
दरअसल, इंदौर टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह साफ किया है कि भले ही केएल राहुल को सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में उपकप्तान नहीं चुना गया, लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा, 'मैंने आखिरी मैच के बाद भी कहा था। जब हम खिलाड़ियों के मुश्किल दौर से गुजरने की बात करते हैं, तो किसी भी संभावित व्यक्ति को खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। उपकप्तान होना या उपकप्तान नहीं होना, आपको कुछ नहीं बताता है। जब वह उपकप्तान थे, वह शायद सबसे सीनियर खिलाड़ी थे। उपकप्तानी को हटाने से कुछ भी संकेत नहीं मिलता है।' Read More...