Kings xi punjab: Cricket News & Match Updates
आकाश चोपड़ा ने कहा-'मैच विनर नहीं हैं जेम्स नीशम' तो कुछ यूं किया न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने रिएक्ट
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। क्रिकेट पंडित आकाश चोपड़ा बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं और खुलकर बातचीत करते हैं। इस बीच न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम (Jimmy Neesham) को आकाश चोपड़ा द्वारा दिया गया बयान पसंद नहीं आया और उन्होंने आकाश चोपड़ा पर तंज कसा है।
आईपीएल सीजन 13 में जेम्स नीशम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर जेम्स नीशम के बारे में बोलते हुए कहा, 'किंग्स 11 पंजाब जेम्स नीशम को क्यों लगातार मौके दे रही है जबकि वह मैच विनर नहीं हैं।' आकाश चोपड़ा के इस कमेंट पर एक फैन ने जेम्स नीशम से उनका रिएक्शन मांगा। नीशम ने फैन को जवाब देते हुए आकाश चोपड़ा पर तंज कसते हुए लिखा, '18.5 की औसत और 90 का स्ट्राइक रेट भी आपको मैच नहीं जीताते हैं।' Read More...