Kings xi punjab: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी किंग्स XI पंजाब,जानें संभावित XI और रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में पहले स्थान पर काबिज मुंबई इंडियंस और आखिरी स्थान की टीम किंग्स इलेवन पंजाब का सामना रविवार को दूसरे मैच में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। पंजाब के लिए स्थिति काफी खराब है। उसे आठ मैचों में सिर्फ दो जीत मिली है, लेकिन एक अच्छी बात यह है कि वह अपना पिछला मैच जीतकर इस मैच में आ रही है जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा। एक और अच्छी बात पंजाब के लिए यह है कि क्रिस गेल लौट आए हैं और फॉर्म में हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ उन्होंने 53 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
पंजाब के तीन बल्लेबाज फॉर्म में हैं। कप्तान केएल राहुल उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल और गेल। यह तीनों ही अगर चल जाते हैं तो पंजाब का काम हो जाएगा लेकिन इन तीनों के बाद थोड़ी बहुत उम्मीद किसी से की जा सकती है तो वो हैं निकोल पूरन। Read More...