Kashi viswanathan: Cricket News & Match Updates
क्या IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? CSK के CEO ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
आईपीएल 2026 में तो चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेले लेकिन सीजन खत्म होने के बाद फंस के मन में ये सवाल घूमने लग गया है कि क्या वो अगले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? 2026 का सीज़न शुरू होने से पहले, ये माना जा रहा था कि ये लीग में धोनी का आखिरी सीज़न होगा, लेकिन चूंकि उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला, इसलिए अब उम्मीदें हैं कि ये क्रिकेटर 2027 में सीएसके के लिए फिर से खेल सकता है।
इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे फैंस के लिए सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी ने अगले सीज़न के बारे में धोनी के साथ कोई चर्चा नहीं की है। उनके अनुसार, पूर्व कप्तान ने हमेशा ऐसे फैसले खुद ही लिए हैं और मैनेजमेंट उनके इस तरीके का सम्मान करना चाहता है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर धोनी आखिरकार खेलना छोड़ भी देते हैं, तो भी चेन्नई चाहती है कि वो किसी न किसी भूमिका में टीम से जुड़े रहें। Read More...