Kapil dev: Cricket News & Match Updates
बूम-बूम बुमराह ने रचा इतिहास, तोड़ डाला ग्लेन मैक्ग्रा का अनोखा महारिकॉर्ड, कपिल देव की लिस्ट में हुए शामिल
Jasprit Bumrah 400 International Wickets: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से खास रिकॉर्ड बनाया। बुमराह ने 11 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए। बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 400 विकेट लेने वाले छठे तेज और कुल दसवें गेंदबाज बन गए हैं।
भारत के लिए सबसे तेज 400 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने के मामले में बुमराह पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सिर्फ 227 पारियों में यह कारनामा कर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इस आकंड़े तक पहुंचने के लिए 237 पारियां खेली थी। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रविचंद्रन अश्विन हैं, उसके बाद क्रमश: कपिल देव, मोहम्मद शमी और अनिल कुंबले हैं। Read More...