Kane williamson: Cricket News & Match Updates
IPL 2025: साईं सुदर्शन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, गेल-विलियमसन और हेडन को छोड़ा पीछे
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत हासिल कर ली। गुजरात की इस जीत में सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अहम भूमिका निभाई। सुदर्शन ने इस मैच में 53 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली और इस पारी के दौरान उन्होंने क्रिस गेल और केन विलियमसन जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया।
सुदर्शन अब क्रिस गेल और केन विलियमसन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 30 पारियों के बाद दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अपने आईपीएल 2025 अभियान की धमाकेदार शुरुआत के बाद, सुदर्शन ने अब 30 पारियों में 1,307 रन बनाए हैं और अब वो सिर्फ शॉन मार्श से पीछे रह गए हैं, जो अपने आईपीएल करियर के इसी चरण में 1,328 रन बनाकर सूची में शीर्ष पर हैं। Read More...