Kamran akmal: Cricket News & Match Updates
मैंने बाबर आजम से कहा था कप्तानी मत करो, पहले विराट कोहली के लेवल तक पहुंचो - कामरान अकमल
पाकिस्तान यूएई में आयोजित एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के बावजूद एशिया कप जीतने में नाकाम रही। पाकिस्तान को मिली हार के बाद बाबर आजम की फॉर्म और कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बाबर आजम के लिए एशिया कप किसी डरावने सपने से कम नहीं रहा। बाबर आजम ने एशिया कप में खेले गई 6 पारियों में सिर्फ 68 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मैच में उनके बल्ले से निकली 29 गेंदों पर निकली 30 रन की पारी बेस्ट रही। इस बीच कामरान अकमल ने बाबर आजम की कप्तानी को लेकर बड़ी बात कह डाली है।
बाबर आजम ने जनवरी 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के साथ पाकिस्तान के कप्तान के रूप में सरफराज अहमद को रिप्लेस किया था। वह जब पहली बार टीम का नेतृत्व कर रहे थे तब कामरान अकमल ने उन्हें कप्तानी करने से मना किया था। कामरान अकमल ने खुलासा किया है कि उन्होंने बाबर आजम से कप्तानी करने को लेकर विचार करने के लिए कहा था क्योंकि उन्हें लगा कि वो कप्तान बनने के लिए अभी बहुत छोटे हैं और यह उनके लिए बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने का समय है। Read More...