Josh hazlewood: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: 'ई साला कप नामदे' मैदान पर तबाही मचाने को तैयार है RCB का यह घातक गेंदबाज़
IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने शानदार प्रदर्शन किया है। RCB अब तक से 4 मैचों में जीत हासिल कर चुकी है। विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, और मोहम्मद सिराज शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं और इसी बीच अब आरसीबी फैंस के लिए एक बड़ी खुबखबरी भी सामने आई है। दरअसल, आरसीबी के अगले मुकाबले में टीम के स्टार गेंदबाज़ जोश हेजलुवड (Josh Hazlewood) मैदान पर वापसी कर सकते हैं। खुद विराट कोहली (Virat Kohli) ने इसके संकेत दिये हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 32वें मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से हराकर जीत दर्ज की। इस मैच के बाद विराट कोहली ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बातचीत करते हुए जोश हेजलवुड के अगले मुकाबले में उपलब्ध होने की संभावनाएं जताई। उन्होंने कहा, 'सिराज ने शानदार गेंदबाज़ी की। वह इस सीजन पर्पल कैप होल्डर है। वह हमारी गेंदबाज़ी लाइन-अप को लीड कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले मैच में जोश हेजलवुड खेलेंगे।' Read More...