Jonty rhodes: Cricket News & Match Updates
Jonty Rhodes की Shubman Gill को सलाह, कप्तानी करते हुए सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का उठाएं फायदा
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा उठाना चाहिए। इसके साथ ही, उन्हें अपनी कप्तानी की शैली और सोच को भी बनाए रखना चाहिए।
रोड्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी करना आसान नहीं होता और इसका काफी दबाव होता है। हालांकि, उन्हें भरोसा है कि शुभमन गिल इस चुनौती को अच्छी तरह संभाल सकते हैं और एक सफल कप्तान साबित होंगे। पिछले साल अक्टूबर में रोहित की जगह भारत का वनडे कप्तान बनने के बाद से गिल ने छह मैच जीते हैं और इतने ही मैच हारे हैं, यानी उनका जीत प्रतिशत 50 रहा है। रोड्स ने 'जियोस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "एक लीडर के तौर पर सबसे जरूरी बात यह समझना है कि आपके आस-पास सीनियर खिलाड़ी हैं। अगर आप मदद, राय या आइडिया मांगते हैं, तो यह आपकी कप्तानी के लिए कोई बुरी बात नहीं है।" Read More...