Jofra archer: Cricket News & Match Updates
क्या भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज बीच में ही हो जाएगी रद्द ? 'वंडर किड' जोफ्रा आर्चर का ट्वीट हुआ वायरल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी के मैदान पर खेला जाना है लेकिन अभी से ही चौथे टेस्ट मैच का मुद्दा गर्माया हुआ है। भारतीय टीम के ब्रिसबेन में क्वारंटीन ना करने के मुद्दे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ब्रिसबेन टेस्ट को लेकर क्या फैसला सामने आता है। लेकिन इसी मुद्दे के बीच जोफ्रा आर्चर का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसने क्रिकेट फैंस को परेशानी में डाल दिया है।
इंग्लैंड का ये तेज गेंदबाज अपने ट्वीट्स के जरिए भविष्यवाणियां करता हुआ नजर आया है और अक्सर आर्चर जो ट्वीट करते हैं वो सच भी साबित होता है ऐसे में आर्चर ने एक ऐसी भविष्यवाणी की है जो क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ सकती है। आर्चर का ट्वीट कहीं ना कहीं इस ओर इशारा कर रहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज रद्द हो सकती है। Read More...