Joe root: Cricket News & Match Updates
लॉर्ड्स टेस्ट: पोप के दोहरे शतक और डकेट के शतक की मदद से दूसरे दिन इंग्लैंड ने आयरलैंड पर कसा शिकंजा
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच लॉर्ड्स, लंदन में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में मेजबान टीम ओली पोप (Ollie Pope) के दोहरे शतक और बेन डकेट (Ben Duckett) के शतक की मदद से काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आयरलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 26 ओवर में 3 विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे। वो अभी इंग्लैंड की पहली पारी में बनाये गए 524 के स्कोर से 255 रन पीछे है। यहाँ से इंग्लैंड टीम का हारना बहुत ज्यादा मुश्किल है। वहीं आयरलैंड ये टेस्ट मैच को ड्रा भी करवा ले तो बहुत बड़ी बात होगी। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 25 ओवर में एक विकेट खोकर 152 रन था और वो आयरलैंड के स्कोर से 20 रन से पीछे थे। उस समय बेन डकेट 60(71) और ओली पोप 29(35) रन बनाकर खेल रहे थे और दोनों ही बल्लेबाज दूसरे विकेट के लिए 43* (52) रन की साझेदारी कर चुके थे। वहीं जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो दोनों ने आराम से स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच 35वां ओवर करने आये फिओन हैंड की पहली गेंद पर डकेट ने सिंगल लेते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वहीं उसी ओवर की चौथी गेंद पर पोप ने सिंगल लेते हुए अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। Read More...