Joe root: Cricket News & Match Updates
2nd Test: जो रूट ने रचा इतिहास, अपने देश के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बने खिलाड़ी
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट (Joe Root) ने लॉर्ड्स, लंदन में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किये। यह रूट का 50वां इंटरनेशनल शतक था, जिससे वह इतिहास में 50 या अधिक शतक लगाने वाले केवल 9वें खिलाड़ी बन गए। इस शतक के साथ उन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले एलिस्टेयर कुक को पछाड़ दिया। इसके अलावा रूट ने कई रिकॉर्ड्स बनाये और तोड़े जिसके बारे में हम आपको बताएंगे। आपको बता दे कि रूट ने पहली पारी में भी शतक जड़ा था।
रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं क्योंकि उन्होंने ग्राहम गूच को पीछे छोड़ दिया है। अपना शतक पूरा करने से पहले रूट उनसे आगे निकल गए। इंग्लैंड के क्रिकेटर गूच ने लॉर्ड्स में 2015 टेस्ट रन बनाए थे, जबकि रूट को इंग्लैंड के पूर्व स्टार से आगे निकलने के लिए 97 रनों की जरूरत थी। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में 121 गेंद में 10 चौको की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं पहली पारी में 143(206) रन की शतकीय पारी खेली। Read More...