Jaydev unadkat: Cricket News & Match Updates
VIDEO : 2 साल बाद फिर धोनी ने उनादकट को सूता, मुंबई के जबड़े से छीन ली जीत
आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से अपना पुराना अंदाज़ दिखाते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से मैच जितवा दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच के आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे और मामला आखिरी गेंद पर 4 रन तक पहुंच गया था। ऐसा लग रहा था कि जयदेव उनादकट धोनी के सामने 21 साबित होंगे लेकिन माही ने दिखा दिया की वो अब बेशक बूढ़े हो गए हैं लेकिन शिकार करना अभी भी नहीं भूले।
इससे पहले आईपीएल 2019 में भी धोनी ने उनादकट के ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर सीएसके को मैच जिताया था। हालांकि, उस समय उनादकट राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। उस मैच में चमत्कारिक फिनीश करने के बाद माही ने आज एक बार फिर से उनादकट को जमकर सूता और जब आखिरी 4 गेंदों में 16 रन चाहिए थे तो उन्होंने स्ट्राइक खुद रखी और 6,2,4,4 लगाकर अपनी टीम की नैय्या पार लगा दी। Read More...