Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
सटीकता बुमराह को खतरनाक बनाती है न कि यॉर्कर : मलिंगा
लीड्स, 5 जुलाई - श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि सटीकता बुमराह को खतरनाक बनाता है न कि यॉर्कर। मलिंगा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें अपनी काबिलियत पर भरोसा है जिससे उन्हें बड़े टूर्नामेंट में अच्छा करने का दबाव नहीं होता।
मलिंगा ने कहा, "दबाव क्या है? दबाव का मतलब है कि आपके पास योग्यता नहीं है। अगर आपके पास योग्यता है तो आप दबाव में नहीं होंगे। यह योग्यता और सटीकता की बात है और अगर आप सटीक हैं, आप जानते हैं कि आप क्या कर सकते हैं तो कोई परेशानी नहीं है। वह बेहतरीन योग्यता वाले गेंदबाज हैं और जानते हैं कि वह एक ही गेंद को लगातार कर सकते हैं।"
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुमराह के साथ खेलने वाले मलिंगा ने कहा, "बात यह है कि हर कोई यॉर्कर फेंक सकता है, धीमी गेंदें फेंक सकता है, लैंथ गेंदें भी फेंक सकता है, लेकिन सटीकता लाना लक्ष्य होता है। आप कितनी बार एक ही जगह गेंद डाल सकते हो? इसके बाद खेल का विश्लेषण करने की बात आती है। स्थिति को संभालना काफी जरूरी है और इसके बाद रणनीति को लागू करना।"
मलिंगा ने कहा, "मैंने उन्हें 2013 में देखा था और उनके साथ समय बिताया था। वह सीखने के भूखे हैं और काफी जल्दी सीखते हैं। सीखने की भूख होना जरूरी है। बुमराह ने काफी कम समय में काफी कुछ सीखा है।"
मलिंगा का मानना है कि भारत की मौजूदा टीम 2011 का इतिहास दोहरा सकती है।
श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह टीम वो कर सकती है क्योंकि इसमें काबिलियत है। इस टीम के पास अनुभवी खिलाड़ी हैं। और आप जानते ही हैं कि रोहित कितनी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट कोहली की बड़ी पारी आना अभी बाकी है। वह इस विश्व कप का अपना पहला शतक सेमीफाइनल या फाइनल में बना सकते हैं। भारत के पास मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं।"
मलिंगा को लगता है कि धोनी को खेलना जारी रखना चाहिए।
उन्होंने कहा, "उन्होंने एक या दो साल और खेलना जारी रखना चाहिए और ऐसे खिलाड़ी तैयार करने चाहिए जो फिनिशर हों। वह अभी भी विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं। उनकी जगह भरना मुश्किल होगा। युवा खिलाड़ियों को उनसे सीखना चाहिए।" Read More...
Related Cricket News for Jasprit bumrah - Tesst
जसप्रीत बुमराह,मिचेल स्टार्क इसलिए कर रहे हैं सबसे बेहतरीन गेंदबाजी,हो गया खुलासा
यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने यॉर्कर पर महारत हासिल नहीं करने को लेकर कही बड़ी बात
You can't master the yorker, must keep working: Jasprit Bumrah
Dhoni's inning against Windies was top-rated: Bumrah
जसप्रीत बुमराह ने की कप्तान विराट कोहली की तारीफ,बोले उनका विश्वास मेरा आत्मविश्वास बढ़ाता है
मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेने के बाद कहा,बुमराह ने मुझे प्लान आजमाने के लिए काफी रन दिए
Bumrah left me enough runs to execute my plans: Shami
Captain's faith gives me a lot of confidence: Jasprit Bumrah
मैन ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने कहा, मैच मुश्किल था लेकिन मुझे अपने पर भरोसा था
Bumrah reveals Vijay Shankar has no injury concern
Jasprit Bumrah reveals secret behind Indian bowlers' success
भुवनेश्वर कुमार ने कहा,वर्ल्ड कप में शमी, बुमराह और मेरा रोल अहम
Variety in bowling makes India strong contender: Chappell
This is what Brian Lara advised to tackle on Jasprit Bumrah
Cricket Special Today
-
- 23 Sep 2026 11:30
-
- 18 Sep 2026 01:51
-
- 18 Sep 2026 08:56
-
- 17 Sep 2026 08:36