James anderson: Cricket News & Match Updates
बैटिंग का एक ख़ास रिकॉर्ड बना सकते हैं जिमी एंडरसन अपने आख़िरी टेस्ट में
जिमी एंडरसन, अपने आखिरी टेस्ट को खेलने के करीब हैं। जब भी इंग्लैंड के इस गेंदबाज की चर्चा होती है- उनके विकेट की चर्चा होती है। ऐसे लंबे टेस्ट करियर वाले भले ही शुद्ध गेंदबाज हों- कभी-कभी बैट के साथ भी बड़े ख़ास रिकॉर्ड में हिस्सेदार बन जाते हैं। इस समय एंडरसन का रिकॉर्ड है- 187 टेस्ट में 1353 रन और इसमें एक 50 भी है पर सबसे ख़ास है उन का 34 बार 0 पर आउट होना। इस मामले में वे इस समय इशांत शर्मा और शेन वार्न की बराबरी पर हैं और उन्हें लॉर्ड्स में दो पारी भी मिल सकती हैं- इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए।
और एक मजेदार बात- जिन 34 बार वे 0 पर आउट हुए उनमें से 9 बार पहली ही गेंद पर आउट हुए। ऐसे आउट होने को क्रिकेट में 'गोल्डन डक' के नाम से मशहूरी मिलती है। इसमें भी एक रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा है- वे इंग्लैंड के क्रिकेटरों में से, सबसे ज्यादा गोल्डन डक का, अपने ही कई टेस्ट में नई गेंद के जोड़ीदार, स्टुअर्ट ब्रॉड का रिकॉर्ड तोड़/बराबर कर सकते हैं। ब्रॉड 167 टेस्ट के करियर में 39 बार 0 पर आउट हुए- इनमें से 10 गोल्डन डक उनके नाम हैं। एंडरसन और ब्रॉड की इस चर्चा को आगे बढ़ाने से पहले इसी संदर्भ में विराट कोहली का भी जिक्र करते हैं। Read More...