Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jake fraser mcgurk six

WATCH: पहली ही बॉल पर मारा मैकगर्क ने छक्का, सौरव गांगुली नहीं रोक पाए हंसी
Image Source: Google

WATCH: पहली ही बॉल पर मारा मैकगर्क ने छक्का, सौरव गांगुली नहीं रोक पाए हंसी

By Shubham Yadav April 18, 2024 • 14:14 PM View: 824

ऑस्ट्रेलिया के आतिशी बल्लेबाज़ जेक फ्रेज़र मैकगर्क के दिल्ली कैपिटल्स की टीम में आते ही ये टीम अलग नजर आ रही है। मैकगर्क के प्लेइंग इलेवन में रहते दिल्ली ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं और इन दोनों मैचों में ही मैकगर्क ने तूफानी बल्लेबाजी की है। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू में अर्द्धशतक और गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 10 गेंदों में 20 रन बनाकर उन्होंने ये दिखा दिया है कि वो कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं।

मैकगर्क ने टाइटंस के खिलाफ 90 रनों का पीछा करते हुए अपनी पारी की पहली ही गेंद पर सीधा छक्का जड़ दिया। उनका ये शॉट देखकर डगआउट में बैठे सौरव गांगुली भी इस खिलाड़ी के फैन हो गए। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मैकगर्क जैसे ही संदीप वॉरियर की गेंद पर स्ट्रेट सिक्स लगाते हैं वैसे ही गांगुली हंसने लग जाते हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Related Cricket News on Jake fraser mcgurk six