Ishan kishan: Cricket News & Match Updates
इस बॉलिंग अटैक के साथ तीसरे वनडे में उतर सकती हैं इंडियन टीम, रॉबिन उथप्पा बोले- 'प्लेइंग XI चुनना होगा मुश्किल'
इंडियन टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को दूसरा वनडे जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मैच सोमवार को खेला जाना है ऐसे में अब टीम में कुछ बदलाव होने की संभावना है। इस मुद्दे पर भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा ने भी अपनी राय रखी है। उथप्पा का मानना है कि तीसरे वनडे में इंडियन टीम दीपक चाहर, आवेश खान, और शार्दुल ठाकुर के पेस अटैक के साथ मैदान पर उतर सकती है।
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बातचीत करते हुए रॉबिन उथप्पा ने अपनी बात रखी। वह बोले, 'निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि दीपक चाहर की वापसी होगी। आवेश खान भी एक गेम खेलेंगे और प्रसिद्ध कृष्णा को ब्रेक दिया जा सकता है। शायद सिराज को भी ब्रेक दिया जा सकता है और शार्दुल खेलेंगे। मेरा मानना है उन्होंने अपने तेज गेंदबाज़ों को रोटेट करने का फैसला किया है ताकि वह सभी तरोताजा रह सकें।' Read More...