Ishan kishan: Cricket News & Match Updates
ईशान किशन की हो रही थी फज़ीहत, नितीश राणा ने कर दिया लाइक
Nitish Rana on Ishan Kishan: भारत एक ऐसा देश है जहां क्रिकेट के दीवानों की कमी नहीं है। हर खिलाड़ी ने अपने जीवन में कम से कम एक बार भारत के लिए खेलने का सपना जरूर देखा होगा। जहां कुछ को इस सपने को जीने का मौका मिलता है, वहीं लाखों ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें शानदार प्रदर्शन के बावजूद इग्नोर किया जाता है। इतने टैलेंट वाले देश में हर काबिल खिलाड़ी को ऊंचे स्तर पर खेलने का मौका मिला ऐसा संभव भी नहीं है।
आईपीएल में केकेआर के लिए खेलने वाले नितीश राणा उन बदकिस्मत क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्हें घरेलू सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया में उतने मौके नहीं मिल रहे हैं जितना वो डिजर्व करते हैं। कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं जो किसी को दोष देकर अपनी हताशा को बाहर निकालते हैं, वहीं कुछ चुपचाप रहने में भलाई समझते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के टाइम में, किसी चीज़ के साथ अलग रहना लगभग असंभव है। Read More...