Advertisement
Ire w vs eng w: Cricket News & Match Updates
Advertisement
आयरलैंड महिला टीम ने उड़ाए इंग्लैंड के होश, टी-20 क्रिकेट में पहली बार हराया
आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने क्लोंटार्फ में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर इतिहास रच दिया। वनडे सीरीज में 2-1 की हार के बाद आयरलैंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए टी-20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया।
दूसरे टी-20 के अंतिम ओवर में आयरलैंड को जीत के लिए सात रन और फिर दो गेंदों पर दो रन की जरूरत थी और ऐसे नाज़ुक मोड़ पर क्रिस्टीना कूल्टर रीली ने अपना धैर्य नहीं खोया और अपनी टीम के लिए विजयी रन बना दिए। इस जीत के बाद आयरलैंड की महिला टीम का जश्न देखने लायक था। इस मैच के साथ ही इंग्लैंड का आयरलैंड दौरा समाप्त हो गया। Read More...
Related Cricket News for Ire w vs eng w - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement