Ire vs zim: Cricket News & Match Updates
IRE vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया हुआ टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होते ही सुपर-8 में पहुंचा जिम्बाब्वे
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण ये मैच रद्द हो गया जिसके चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। इस मैच के रद्द होते ही सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और खुद सुपर-8 का टिकट हासिल कर लिया।
आज यानि मंगलवार को होने वाले इस मैच में बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो पाया। इस एक अंक के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप बी से अगले चरण में पहुंचने वाली दूसरी टीम भी बन गई है। उसके खाते में तीन मैचों में पांच अंक हैं। जिम्बाब्वे से पहले सह-मेजबान श्रीलंका भी तीन मैचों में 6 अकों के साथ पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है। वहीं, आयरलैंड चार मैचों में 3 अंकों के साथ और ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों में 2 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए। Read More...