Ipl
IPL 2019 दिग्गज ओलम्पियन फेल्प्स ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर की मस्ती
नई दिल्ली, 27 मार्च | दुनिया के सबसे सफल ओलम्पियन अमेरिका के पूर्व तैराक माइकल फेल्प्स ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। जेएसडब्ल्यू और जीएमआर ग्रुप के मालिकाना हक वाली दिल्ली टीम के खिलाड़ियों ने फेल्प्स के साथ पूरा एक सत्र बिताया और उनके साथ क्रिकेट व जीवन के अन्य पहलुओं पर चर्चा की।
33 वर्षीय फेल्प्स ने दिल्ली टीम के खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। इस दौरान फेल्प्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल को लेकर एक-दूसरे से टिप्स भी आदान-प्रदान किए।
कप्तान श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मोरिस और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा अपने करियर में 28 ओलम्पिक पदक जीतने वाले फेल्प्स के साथ कुछ बातचीत करते हुए भी नजर आए।
ओलम्पिक में 23 स्वर्ण पदक जीतने वाले फेल्प्स प्रचार कार्यक्रम के लिए दिल्ली आए हुए हैं और उन्होंने मंगलवार को शाम को फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच का लुत्फ उठाया।
फेल्प्स ने मैच देखने के बाद कहा, "मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट मेरा अगला खेल है, लेकिन मुझे दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच देखना बहुत अच्छा लगा। यह देखकर अच्छा लगा कि कितनी बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने के लिए उत्साहित थे और खिलाड़ियों का छोर बदलना तथा उनका आउट होते देखना भी अच्छा लगा।"
उन्होंने कहा, "मुझे छक्के देखना बेहद पसंद आया। निश्चित रूप से, लड़कों से टिप्स लेने के बारे में बात की जा रही है, जिसमें बल्ला पकड़ना भी एक है। मुझे यकीन है कि जब मैं अगली बार भारत आऊंगा तो मैं क्रिकेट खेलने के लिए तैयार रहूंगा।"
दिल्ली कैपिटल्स टीम के विकेटकीपर पंत ने भी तैराकी दिग्गज के साथ कुछ समय बिताए।
यह पूछे जाने पर कि वह फेल्प्स को क्रिकेट खेलने के लिए कैसे मनाएंगे, पंत ने कहा, "मैं सिर्फ उन्हें यह कहना चाहूंगा कि जब तक वह चाहे, यहां रहने के लिए उनका स्वागत है। मैं उन्हें क्रिकेट खेलना सिखा सकता हूं।
फेल्प्स ने इस पर कहा, "यह सुनकर मुझे अच्छा लगा। इसका मतलब है कि मुझे प्रशिक्षित किया जा सकता है, इससे मुझे खुशी मिली है।"
Related Cricket News on Ipl
-
Match Preview: RCB, Mumbai eye first win of IPL 2019
Bengaluru, March 27 (CRICKETNMORE): Coming on the back of heavy defeats, both Royal Challengers Bangalore (RCB) and Mumbai Indians (MI) will look to get their act together and log their ...
-
Kotla wicket little better than Chennai,says Shane Watson
New Delhi, March 27 (CRICKETNMORE): Chennai Super Kings opener Shane Watson was undoubtedly the difference between the two sides on Tuesday. While the Delhi Capitals batsmen failed to rise to ...
-
Wicket turned more than expected in 1st essay: MS Dhoni
New Delhi, March 27 (CRICKETNMORE): It took Chennai Super Kings 19.4 overs to chase down Delhi Capitals' total of 147/6 in their Indian Premier League encounter at the Feroze Shah ...
-
IPL 2019 Match 7 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस (मैच प्रीव्यू)
बेंगलुरू, 27 मार्च | अपने पहले मैच में करारी शिकस्त झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीमें गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण ...
-
VIDEO कोटला में फैन्स ने की ऐसी हरकत, वॉटसन के छक्के को कैच करने के बाद गेंद नहीं…
27 मार्च। सीएसके ने फिरोजशाह कोटला दिल्ली के मैदान में खेले गए आईपीएल के 12वें सीजन के पांचवें मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। ...
-
IPL 12: केकेआर के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में एक बदलाव संभव, देखें संभावित XI
27 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने दूसरे मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने होंगी। पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन अपने ...
-
दिल्ली कैपिटल्स हारी,लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने ये कहकर किया बल्लेबाजों का बचाव
नई दिल्ली, 27 मार्च (CRICKETNMORE)| मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पांचवें मैच में मंगलवार को छह विकेट से मिली हार ...
-
IPL will help finetune skills ahead of WC: Ferguson
Kolkata, March 27 - Not thinking about workload management too much, New Zealand quick Lockie Ferguson on Tuesday said he wanted to use the Indian Premier League (IPL) experience to fine-tune ...
-
IPL 2019, Report: Chennai super Kings beat Delhi Capitals by 6 wickets
New Delhi, March 26 - Mahendra Singh Dhoni might have lost the toss, but Chennai Super Kings used the conditions at the Ferozeshah Kotla beautifully as they beat Delhi Capitals by ...
-
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया (रिपोर्ट)
नई दिल्ली, 26 मार्च - मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पांचवें मैच में मंगलवार को ...
-
IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया, यह दिग्गज बना मैन ऑफ द…
26 मार्च। मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पांचवें मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को ...
-
IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर…
26 मार्च,(CRICKETNMORE)। ड्वेन ब्रावो (3/33) की बेहतरीन गेंदबाजी औऱ बल्लेबाजों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को यहां फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के पांचवें ...
-
Kolkata Knight Riders bowling attack exceptional, says NZ's Lockie Ferguson
Kolkata, March 26 (CRICKETNMORE): Roped in as Kolkata Knight Riders' (KKR) pace spearhead, New Zealand' Lockie Ferguson on Tuesday said he is excited to be part of a bowling attack ...
-
IPL 2019: Dwayne Bravo picks three as CSK restrict Delhi Capitals to 147/6
New Delhi, March 26 (CRICKETNMORE) Mahendra Singh Dhoni might have lost the toss, but Chennai Super Kings used the conditions beautifully at Delhi Capitals' home ground to restrict them to ...
Cricket Special Today
-
- 24 May 2026 09:59