Ipl
IPL 12 Match 17: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ( मैच प्रीव्यू)
बेंगलुरू, 4 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के शुरुआती चार मैचों में हार झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर जीत के लिए बेहद उतावली है। शुक्रवार को उसे अपने घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है, जहां वह सिर्फ जीत चाहेगी।
बेंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही है। न ही उसके बल्लेबाज चल रहे हैं न ही गेंदबाज। साथ ही दोनों विभागों में तालमेल की कमी भी देखने को मिल रही है।
विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर अंकतालिका में सबसे नीचे है। उसे पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मात दी थी।
बेंगलोर के लिए चिंता की बात यह रही है कि कोहली और अब्राहम डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों के रहते भी वह अपने खाते में जीत नहीं डाल पाई है। पिछले मैच में पार्थिव पटेल ने जरूर अर्धशतक जमाया था लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला था।
मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, मार्कस स्टोइनिस ज्यादा सफल नहीं रहे थे। यह सभी खेल के सबसे छोटे प्रारुप के अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन बेंगलोर की जर्सी में अभी तक अपना वो रुतबा नहीं दिखा सके जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
गेंदबाजी में पिछले मैच में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन कोई और गेंदबाज काम नहीं आया था। नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज के पास अनुभव की कमी साफ देखने को मिल रही है।
वहीं कोलकाता से बेंगलोर की तुलना की जाए तो अब तक के प्रदर्शन के आधार पर कोलकाता का पलड़ा भारी लग रहा है। इसका एक कारण यह है कि कोलकाता के स्टार खिलाड़ी फॉर्म में हैं। वह हालांकि अपने पिछले मैच में हार झेलने के बाद इस मैच में आ रही है लेकिन वह हार काफी करीबी थी तो सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने उसे दी थी।
कोलकाता के आंद्रे रसेल टीम का तुरुप का इक्का हैं जो बेंगलोर के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे। वह बल्ले और गेंद दोनों से कोलकाता के लिए कमाल दिखाते आ रहे हैं। रसेल के अलावा कोलकाता के पास बल्लेबाजी में कोई बहुत बड़े नाम तो नहीं हैं लेकिन रॉबिन उथप्पा, कप्तान दिनेश कार्तिक, नितिश राणा के रूप में ऐसे बल्लेबाज जरूर हैं जो आईपीएल में अपने आप को साबित कर चुके हैं।
गेंदबाजी में उसके पास कुलदीप यादव, सुनिल नरेन और पीयूष चावला की तिगड़ी है जो आईपीएल में कोलकाता के लिए काफी सफल रही है। तेज गेंदबाजों की बात की जाए तो रसेल के अलावा युवा प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फग्र्यूसन अच्छा कर रहे हैं।
टीमें (संभावित) :
बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।
कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा।
Related Cricket News on Ipl
-
IPL 2019: DC Vs SRH जानिए कब, कहां किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक अहम मुकाबले में यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। दोनों टीमों ...
-
Last seven months haven't been easy,says Hardik Pandya
Mumbai, April 4 (CRICKETNMORE): An on-field injury followed by some controversial statements off the field saw all-rounder Hardik Pandya in the news for all the wrong reasons. But the Mumbai ...
-
IPL 2019 Match 16: DC के खिलाफ SRH की टीम इन खिलाड़ियों के सहारे उतरेगी मैदान पर, संभावित…
4 अप्रैल। सनराइजर्स को तीन मैचों में से दो में जीत तो एक में हार मिली है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि वह इस मैच में बढ़े हुए ...
-
IPL 2019 Match 16: SRH के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में होगा दो बदलाव, संभावित XI
4 जून। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक अहम मुकाबले में यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। मेजबान ...
-
Chennai taste first defeat, lose by 33 runs to Mumbai
Mumbai, April 4 - Defending champions Chennai Super Kings tasted their first defeat in the Indian Premier League (IPL) 2019 as they lost to Mumbai Indians by 33 runs here ...
-
IPL 2019: हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने जीताया मुंबई को, चेन्नई को मिली 37 रनों से हार
3 अप्रैल। मुंबई के द्वारा दिए गए 175 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनी बना सकी। सीएसके ...
-
Ben Stokes bats for ending child labour in Jaipur
Jaipur, April 3 - Rajasthan Royals and England all-rounder Ben Stokes have extended their support towards ending child labour, one of the key projects of the British Asian Trust (BAT) ...
-
Hardik, Pollard help Mumbai reach 170/5 vs Chennai
Mumbai, April 3 - Despite a slow start, it was Hardik Pandya and Keiron Pollard's quick-fire play, which propelled Mumbai Indians to 170/5 in an Indian Premier League (IPL) match ...
-
मैंने अपनी निरतंरता पर काम किया : प्रसिद्ध कृष्णा
बेंगलुरू, 3 अप्रैल - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा है कि वह अपने खेल में निरंतरता ...
-
I have worked on my consistency: Prasidh Krishna
Bengaluru, April 3 - Young Kolkata Knight Riders (KKR) pacer Prasidh Krishna is looking to be consistent this season, an aspect he feels is the biggest attribute a bowler can ...
-
IPL 2019: MI Vs CSK सीएसके की टीम में एक बदलाव तो वहीं मुंबई ने किए 2 अहम…
3 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई ...
-
IPL में अम्पायरों की गलतियां पर बीसीसीआई अधिकारी चिंतित, उठाया जा सकता है ऐसा कदम
नई दिल्ली, 3 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अंपायरिंग का स्तर चर्चा का विषय बन गया है। आईपीएल-12 के दौरान कई मौकों पर अम्पायरों की गलतियां सामने आई ...
-
IPL 2019 Match 16: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच प्रीव्यू
नई दिल्ली, 3 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में बेहतरीन फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ...
-
IPL 2019 15th Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए संभावित प्लेइंग XI
3 अप्रैल। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में एक चैम्पियन टीम की तरह खेलते हुए शुरुआती तीनों मैचों में जीत हासिल की ...
Cricket Special Today
-
- 24 May 2026 09:59