Ipl
IPL Match 34: अपने घर पर मुंबई को हराने के लिए खास रणनीति का इस्तमाल कर सकती है दिल्ली, मैच प्रिव्यू
17 अप्रैल| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर जब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें भिड़ेंगी तो दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलेगी।
दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मैचों में जीत हासिल करने के बाद आ रही हैं। दोनों टीमें के 10-10 अंक भी हैं।
दिल्ली ने अपने आखिरी तीन मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दी है। मुंबई की टीम में हालांकि निरंतरता की कमी दिखी है। वह अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को मात देने के बाद आ रही है।
दोनों टीमों के बीच गुरुवार को होने वाला मैच हालांकि अलग होगा क्योंकि दोनों टीमों को कोटला की धीमी पिच का सामना करना है जो किसी भी लिहाज से आसान नहीं है। मुंबई के बल्लेबाज उन विकटों पर खेलने के आदि हैं जहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। दिल्ली की टीम के पास भी शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, और ऋषभ पंत जैसे कुछ अच्छे स्ट्रोक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अब देखना होगा कि दोनों टीमों के बल्लेबाज किस तरह से पिच से तालमेल बैठाते हैं।
यह देखना भी दिलचस्प होगा कि विश्व कप टीम में जगह न मिलने के बाद पंत किस तरह से इस मैच को लेते हैं। सभी को पंत के इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में खेलने की उम्मीद थी लेकिन दिनेश कार्तिक का अनुभव और बेहतर विकेटकीपिंग योग्यता पंत को पछाड़ गई। पंत के पास हालांकि अभी उम्र है लेकिन फिर भी इस तरह के धक्के से बाहर निकलकर अपने आप को लय में लाना आसान नहीं होगा। पंत किस तरह से चयनकर्ताओं को जबाव देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।
दिल्ली एक ऐसी टीम लग रही है जो सही समय पर फॉर्म में आ गई है। लगातार तीन जीत से उसे आत्मविश्वास मिला है जो मुंबई के खिलाफ उसके काम आएगा।
दिल्ली हालांकि मुंबई को किसी भी तरह से हल्के में नहीं ले सकती क्योंकि उनके पास जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और क्रुणाल पांड्या जैसे अच्छे गेंदबाज हैं। वहीं बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक और हार्दिक पांड्या हैं जो तेजी से रन बनाते आ रहे हैं।
इस मैदान पर आखिरी मैच दिल्ली और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था जिसमें विकेट को लेकर दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग तथा बाकी के टीम प्रबंधन ने निराशा जताई थी। अब देखने होगा कि इस बार पिच क्यूरेटर किस तरह की पिच बनाते हैं। क्यूरेटर को इसके लिए काफी समय मिला है, लेकिन निश्चित तौर तेज विकेट की संभावना नहीं है क्योंकि इसके लिए विकेट पर घास चाहिए होगी जो कोटला की पिच पर ज्यादा नहीं है।
टीमें (संभावित) :
दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह।
Related Cricket News on Ipl
-
IPL भविष्यवाणी Match 33: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए किस टीम की होगी जीत ?
17 अप्रैल। मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स आज यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के प्लेऑफ में अपना स्थान ...
-
IPL 2019: किंग्स XI पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 12 रनों से हराया,ये बने जीत के हीरो
मोहाली, 17 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को अपने घर आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स ...
-
IPL 2019: केएल राहुल और गेंदबाजों के दम पर किंग्स XI पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 12 रन…
16 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। केएल राहुल के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के 32वें ...
-
IPL 2019: Rajasthan Royals win toss, ask Kings XI Punjab to bat
Mohali, April 16 (CRICKETNMORE): Rajasthan Royals skipper Ajinkya Rahane won the toss and opted to field against Kings XI Punjab in the Indian Premier League (IPL) match at the Punjab ...
-
IPL 2019: किंग्स XI पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान पहले करेगी बल्लेबाज,देखें प्लेइंग XI
मोहाली, 16 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के ...
-
IPL 2019: जीत की पटरी पर वापसी के लिए भिड़ेगी पंजाब और राजस्थान,देखें संभावित XI
मोहाली, 16 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में यहां आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। पंजाब ...
-
RECORD: एबी डी विलियर्स ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
मुंबई, 16 अप्रैल (CRICKETNMORE)| मुंबई इंडियंस ने सोमवार को आखिरी के ओवरों में खेली गई हार्दिक पांड्या की 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी के सहारे इंडियन प्रीमियर ...
-
IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराया, हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार पारी खेल मुंबई…
14 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 31वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई के लिए क्विंटन डीकॉक 40 रन, रोहित शर्मा 28 ...
-
IPl 2019: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, देखिए प्लेइंग XI की…
मुंबई, 15 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ ...
-
IPL 2019: आरसीबी के खिलाफ मुंबई की टीम को झटका, यह गेंदबाज हुआ बाहर, देखें प्लेइंग XI
15 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 31वें मैच में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। स्कोरकार्ड मुंबई इंडियंस की टीम में एक बदलाव हैं ...
-
मुंबई इंडियंस टीम के लिए बुरी खबर, चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो सकता है…
15 अप्रैल। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के बाकी मैचों से बाहर हो सकते हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, जोसेफ ...
-
IPL Match 32: राजस्थान रॉयल्स खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी, मैच…
15 अप्रैल। बीते दो मैचों में हार झेलने वाली किंग्स इलेवन पंजाब मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का मुकबला ...
-
हैदराबाद के हराने के बाद श्रेयस अय्यर का बयान, अब आईपीएल का खिताब जीतेगी हमारी टीम
15 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसी के घर में दमदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि उनकी टीम की नजरें इंडियन प्रीमियर ...
-
IPL 2019: तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के आगे ढेर हुई सनराइजर्स हैदराबाद,दिल्ली 39 रनों से जीती
हैदराबाद, 15 अप्रैल (CRICKETNMORE)| कगिसो रबाडा (22-4), कीमो पॉल (17-3) और क्रिस मोरिस (22-3) के करिश्माई प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले ...
Cricket Special Today
-
- 24 May 2026 09:59