Ipl 2025 mega auction: Cricket News & Match Updates
IPL 2025 Mega Auction: कृष्णप्पा गौतम ने अपनी इस पूर्व फ्रेंचाइजी की जमकर आलोचना की, कहा- अगर उन्होंने मुझे चुना तो मैं...
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन को शुरू होने में कुछ ही घंटे रह गए है। इस बीच कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) ने अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की आलोचना की है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अगर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) मुझे चुनते हैं, तो मैं अपना 100% नहीं दूंगा।" कृष्णप्पा 2020 में पंजाब का हिस्सा थे।
जब कृष्णप्पा से पूछा गया कि 'क्या ऐसी कोई टीम है जिसके लिए आप आईपीएल में नहीं खेलना चाहेंगे?' इस पर कृष्णप्पा गौतम ने कहा कि, "मैं कहूंगा पंजाब किंग्स। मैं बस बहुत ईमानदारी से कह रहा हूं। मेरा उनके साथ कभी अच्छा अनुभव नहीं रहा। और भी बातें हैं, यह सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं है। यह उस तरीके से भी है जिस तरह से मैं एक क्रिकेटर के रूप में व्यवहार किया जाता हूं। जब मैं किसी टीम के लिए खेलता हूं, तो मैं हमेशा टीम के लिए 100% से ज्यादा देता हूं, कभी कुछ नहीं छोड़ता। लेकिन अगर पंजाब किंग्स मुझे IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में चुनते हैं, तो मैं अपना 100% नहीं दूंगा।" Read More...