Ipl 2025 mega auction: Cricket News & Match Updates
IPL 2025: CSK ने बनाया ये बड़ा प्लान, अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर धोनी को खिलाना चाहती है टीम
आईपीएल 2025 को शुरू होने में अभी कुछ महीने बचे हुए है। हालांकि उससे पहले आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन होगा और यह इस साल कब होगा इसकी तारीख की घोषणा अभी नहीं की गयी है। हाल ही में 31 जुलाई को बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिकों की मीटिंग हुई थी और उसमे आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन, रिटेंशन और RTM आदि को लेकर चर्चा हुई थी। इस मीटिंग का क्या रिजल्ट निकला इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके ने धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बनाए रखने के लिए आईपीएल नियम में बदलाव का सुझाव दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के महान खिलाड़ी एमएस धोनी। अब 43 साल के हो चुके हैं। हालांकि सीएसके अभी भी खिलाड़ी को बरकरार रखने की योजना बना रही है, लेकिन उन्होंने उस खिलाड़ी की सेवाएं लेने के लिए नियम में बदलाव का प्रस्ताव रखा है, जो संभवत: आईपीएल 2025 में अपना आखिरी सीजन खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। Read More...