Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
4,4,6,4,4: कॉनवे ने मचाया मार्को जानसन के ओवर में आतंक, कुछ ऐसे लूट लिए 22 रन
आईपीएल 2023 के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली है। सीएसके को मैच जीतने के लिए 135 रनों की जरूरत थी जिसे उन्होंने 3 विकेट खोकर 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। सीएसके की इस जीत में गेंदबाजों ने तो अपनी भूमिका निभाई ही लेकिन बाद मे डेवोन कॉनवे ने नाबाद अर्द्धशतक लगाकर सीएसके के लिए जीत की औपचारिकता को पूरा कर दिया।
इस दौरान कॉनवे ने 57 गेंदों में 77 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का भी लगाया। इस दौरान अगर उन्होंने सबसे ज्यादा किसी गेंदबाज की कुटाई की तो वो मार्को जानसन थे। कॉनवे ने जानसन के एक ही ओवर में चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 22 रन लूट लिए। कॉनवे ने इस ओवर में 4 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने इस ओवर में जो आतंक मचाया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। Read More...