Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
गुजरात को हराने के बाद डेविड वॉर्नर ने भी माना, 'तेवतिया ने बढ़ा दी थी धड़कनें'
आईपीएल 2023 के 44वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस रोमांचक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे और गुजरात के सामने 131 रनों का मामूली सा लक्ष्य रखा था।हालांकि, मैच खत्म होते-होते गुजरात के लिए ये मामूली सा लक्ष्य काफी बड़ा साबित हुआ और वो 5 रन से ये मैच हार गए।
इस मैच की आखिरी 9 गेंदों में 30 रन की जरूरत थी और तब लग रहा था कि दिल्ली की टीम ये मैच आसानी से जीत जाएगी लेकिन तभी राहुल तेवतिया ने एनरिक नॉर्खिया की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर दिल्ली के खेमे में हड़कंप मचा दिया लेकिन दिल्ली की किस्मत अच्छी रही कि आखिरी ओवर में तेवतिया आउट हो गए और दिल्ली ये मैच जीत गया। हालांकि, इस जीत के बाद डेविड वॉर्नर ने भी माना कि तेवतिया ने दिल्ली की धड़कनें बढ़ा दी थी। Read More...