Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: कोहली के आउट होने के बाद उन्हें ताना मारते हुए नवीन-उल-हक और गंभीर ने किये ये पोस्ट
आईपीएल 2023 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। इस मैच को फैंस काफी एंजॉय कर रहे थे लेकिन कुछ ऐसे भी थे जो इस मैच को एंजॉय कर रहे थे। ये कोई और नहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) और मेंटोर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी थे। दोनों ने मैच के दौरान एक ऐसा पोस्ट कर दिया जो काफी सुर्खिया बटोर रहा है।
नवीन उल हक ने विराट कोहली के आउट होने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी परकटे हुए आम की एक तस्वीर डाली और और लिखा- मीठे आम। क्रिकेट फैंस नवीन उल हक के इस पोस्ट को विराट कोहली पर तंज कसना मान रहे है। फैंस का कहना है कि नवीन ने विराट कोहली के आउट होने की खुशी में ऐसा पोस्ट किया है। वहीं गंभीर ने विराट को आउट करने वाले जेसन बेहरेनडॉर्फ की तारीफ की। विराट आज पहले ही ओवर में मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए थे। Read More...