Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
नहीं सुधर रहा अफगानी खिलाड़ी, RCB की हार पर ऐसे उड़ाया विराट कोहली का मज़ाक
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आखिरी लीग मुकाबला मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उनके ही होम ग्राउंड यानी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 विकेट से हराकर जीता है। इस मुकाबले में मिली हार के बाद आरसीबी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मैच के नतीजे को जानकर विराट कोहली बेहद दुखी नज़र आए, क्योंकि उनका आईपीएल ट्रॉफी पाने का सपना एक बार फिर टूट चुका था। जहां एक तरफ आरसीबी के खिलाड़ी और फैंस दुखी थे, फिर दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के अफगानी खिलाड़ी नवीन उल हक ने खूब जश्न मनाया।
जी हां, एक बार फिर अफगानी खिलाड़ी नवीन उल हक ने विराट कोहली और विराट फैंस को छेड़ा है। 21 मई को गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद आरसीबी टूर्नामेंट से बाहर हो गई जिसके बाद नवीन उल हक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक व्यक्ति जोर-जोर से हंसता देखा जा सकता है। अफगानी खिलाड़ी की यह इंस्टाग्राम स्टोरी आरसीबी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद आई। यही वजह है अब आरसीबी फैंस एक बार फिर अफगानी खिलाड़ी पर भड़क चुके हैं। Read More...