Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
‘मैं शाहिद अफरीदी नहीं हूं’- IPL में वापसी को लेकर सुरेश रैना ने दिया मजेदार जवाब,देखें VIDEO
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) इन दिनों दोहा में खेले जा रहे लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के तीसरे एडिशन में इंडिया महाराजा को रिप्रेजेंट करते हुए दिखाई दे रहे है। बता दें कि रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और पिछले साल आईपीएल शुरू होने से पहले इस मेगा लीग को भी अलविदा कह दिया था। रैना को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था। वहीं अब फैंस चाह रहे है कि वो आईपीएल में वापसी करे। इस चीज पर रैना ने मजेदार प्रतिक्रिया जाहिर की ।
बुधवार को LLC में इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में रैना ने 41 गेंद में 49 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की मदद से महाराजा 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 136 रन का स्कोर खड़ा कर पाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड जायंट्स ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। Read More...