Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
WATCH: नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर कटा बवाल, टिकट के लिए एक दूसरे के ऊपर चढ़े फैंस
आईपीएल 2023 अपने अंज़ाम को तैयार है। इस सीजन में ट्रॉफी की जंग में चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें बची हैं। आज यानि 26 मई के दिन गुजरात और मुंबई के बीच जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में पहुंच जाएगी और 28 तारीख को चेन्नई के साथ ट्रॉफी के लिए दो-दो हाथ करेगी। आखिरी दोनों मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेले जाने हैं और इन दो मुकाबलों की टिकट हासिल करना फैंस के लिए बहुत मुश्किल बन गया है।
गुजरात और मुंबई के बीच दूसरे क्वालिफायर से पहले सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जो किसी भी क्रिकेट प्रेमी को डरा सकते हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि फैंस आईपीएल मैच की टिकट हासिल करने के लिए किस तरह एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए हैं और एक दूसरे से धक्का मुक्की भी कर रहे हैं। Read More...