Ipl 2022: Cricket News & Match Updates
PBKS को 2.27 लाख में पड़ेगी रबाडा की एक बॉल, 9.25 करोड़ में पंजाब ने खरीदा था
हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने कगिसो रबाडा के लिए 9.25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसके साथ ही PBKS फ्रैंचाइज़ी ने रबाडा को IPL 2022 की मेगा नीलामी में अपनी सबसे महंगी खरीद भी बना लिया। पिछले कुछ सालों से रबाडा दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा था लेकिन अब वो अपने आईपीएल करियर की दूसरी टीम में शामिल होने को तैयार हैं।
रबाडा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2017 की नीलामी में 5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि,वो पीठ की चोट के कारण 2018 सीज़न में नहीं खेले थे, लेकिन 2019 से वो दिल्ली की टीम का एक अभिन्न हिस्सा थे। अगर दिल्ली कैपिटल्स ने 2019 और 2021 में प्ले-ऑफ़ में जगह बनाई, तो इसके पीछे एक वजह रबाडा भी थे। रबाडा 2020 सीज़न में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और इस सीज़न में ही दिल्ली ने अपने पहले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। Read More...