Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
गौतम गंभीर रच सकते हैं इतिहास, खिलाड़ी के बाद कोच के रूप T20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका
India vs Neww Zealand T20 World Cup 2026 Final: भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला है। यह मैच आसान नहीं होने वाला है, लेकिन खिताब जीतने के साथ ही भारतीय टीम के नाम तो ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ेगी ही, कोच गौतम गंभीर के नाम भी एक अनोखा कीर्तिमान जुड़ जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण पाकिस्तान को हराकर जीता था। मौजूदा समय में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे और टीम को चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा था। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी। Read More...