India women cricket team: Cricket News & Match Updates
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से हराया, जीत के साथ मेहमान का 4-1 से सीरीज पर कब्जा
एने बोश (58) और मिगनोन डू प्रेज (57) की शानदार पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका महिला टीम ने यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में बुधवार को भारत को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। भारत ने कप्तान मिताली राज के 104 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 79 रनों की पारी के दम पर 49.3 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन बनाए।
इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने बोश के 70 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 58 और डू प्रेज के 100 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 57 रनों की बदौलत 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीत लिया।
साउथ अफ्रीका की ओर से मरिजाने काप 42 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन और नादिने डी क्र्लेक 39 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ ने तीन विकेट, दयालन हेमलता ने एक और सी. प्रत्यूषा ने एक विकेट लिया।
बोश को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और लिजेले ली को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। Read More...
Related Cricket News for India women cricket team - Tesst
IND vs SA: 'अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत', साउथ अफ्रीका से हारने पर कप्तान मिताली ने इन खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 7 विकेट से हराया, पांच मैचों की सीरीज में मेहमान 3-1 से आगे
4th ODI: पूनम राउत ने ठोका शानदार शतक, भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 267 रनों का लक्ष्य
IND vs SA: इस कमी को सुधारकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी कर सकती है भारतीय महिला टीम, मेहमान सीरीज में 2-1 से आगे
IND vs SA: डकवर्थ लुइस नियम के तहत साउथ अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 6 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त
IND vs SA: साउथ अफ्रीका को भारतीय महिला टीम ने दिया 249 रनों का टारगेट, पूनम राउत ने बनाए सबसे ज्यादा 77 रन
IND vs SA, 3rd ODI: Mithali Raj's Feat An Added Incentive For India
IND vs SA: भारतीय महिला टीम को साउथ अफ्रीका की इन दो गेंदबाजों से खतरा, स्मृति मंधाना ने जाहिर की चिंता
IND vs SA: साउथ अफ्रीका से तीसरे वनडे में लोहा लेने के लिए भारतीय महिला टीम तैयार, सीरीज 1-1 की बराबरी पर
IND vs SA: झूलन गोस्वामी ने बयां किया लंबे समय बाद मैदान पर उतरने का एहसास, जानें कैसे हासिल कर सकते है बेसिक रूटीन
IND Vs SA, We Need To Re-Create Rhythm Lost During Break: Harmanpreet Kaur
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 वनडे और 3 टी-20 मैचों के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
IND vs SA: लखनऊ कर सकता है दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के भारत दौरे की मेजबानी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के फैंस के लिए बुरी खबर,ऑस्ट्रेलिया दौरा अगले सीजन के लिए स्थगित
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18
-
- 23 Sep 2026 11:30