India vs sri lanka 2nd test: Cricket News & Match Updates
IND vs SL: फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका टीम की हालत खराब, दूसरी पारी में गंवाए 6 विकेट
India vs Sri Lanka 2nd Test: भारतीय टीम सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बेहद करीब है। बुधवार को, चौथे दिन का खेल बारिश के चलते जल्द खत्म हो गया। दिन की समाप्ति तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं। यहां से श्रीलंका के पास सिर्फ 16 रन की लीड है। ऐसे में भारत मुकाबले के अंतिम दिन श्रीलंकाई टीम को जल्द समेटकर जीत के 'गोल्डन चांस' को भुनाने उतरेगा।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। टीम इंडिया ने 66 रन तक केएल राहुल (18) और यशस्वी जायसवाल (45) के विकेट गंवा दिए थे। यहां से देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। शुभमन 6 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। Read More...