India vs australia: Cricket News & Match Updates
सिडनी वनडे में आस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, यह युवा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बना मैन ऑफ द मैच
12 जनवरी। आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 34 रनों से हरा दिया। इसी का साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 289 रनों की मजबूत चुनौती रखी थी। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 254 रन ही बना सकी।
भारत के लिए रोहित शर्मा ने 129 गेंदों पर 10 चौके और छह छक्कों की मदद से 133 रनों की पारी खेली। उनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 51 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। धोनी ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।
आस्ट्रेलिया के लिए झाए रिचर्डसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जेसन बेहरेनडोर्फ और मार्कस स्टोइनिस के हिस्से दो-दो विकेट आए। पीटर सिडल ने एक सफलता हासिल की।
इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उसने 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 288 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया को यहां तक पहुंचाने में पीडर हैंड्सकॉम्ब (73), उस्मान ख्वाजा (59) और शॉन मार्श (54) ने मुख्य भूमिका निभाई। इनके अलावा मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 47) ने भी अहम योगदान दिया।
भारत के लिए कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा के हिस्से एक विकेट आया।
ऑस्ट्रेलिया के झाए रिचर्डसन को 4 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए। झाए रिचर्डसन ने विराट कोहली, रायडू, दिनेश कार्तिक और रविंद्र जडेजा को आउट करने में सफल रहे। Read More...
Related Cricket News for India vs australia - Tesst
IND vs AUS: Rohit Sharma ton in vain as India lose 1st ODI
पहले वनडे में भारत को 34 रन से मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दर्ज की 1000वीं जीत
रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी गई बेकार, पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रन से हराया
RECORD: एम धोनी ने रचा इतिहास, भारत के लिए 10000 वनडे रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने
3 विकेट केवल 4 रन पर आउट, वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया दूसरी दफा ऐसा खराब रिकॉर्ड
IND vs AUS: Three half-centuries guide Australia to 288/5 vs India
WATCH भारत की खराब शुरूआत, धवन, कोहली समेत 3 विकेट सस्ते में पवेलियन पहुंचे
पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श की अर्धशतकीय पारी, भारत को मिला 289 रनों का टारगेट
सिडनी वनडे में ग्लेन मैक्सवेल के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने की ऐसी हरकत, हर कोई हैरान
1st ODI: Australia opt to bat vs India, Check Playing XI
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में TOSS जीतकर चुनी बल्लेबाजी,देखें प्लेइंग इलेवन
IND vs AUS: Confident India to begin World Cup preparation with Australia series
भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की प्लेइंग इलेवन, जानिए पूरी टीम
सिडनी वनडे के लिए टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिला प्लेइंग XI में मौका
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18